मी योगेश जाधव (शिक्षक, लेखक, कवी) आपल्या DNYAN SAGAR या वेबपेजवर आपले हार्दिक स्वागत करतो. | तुम्हाला आमच्या वेबपेज वर तूमची पोस्ट / बातमी अथवा जाहिरात प्रसिद्ध करायची असल्यास आम्हाला संपर्क करा.

मानवी जीवन की संघर्षता में शिक्षक का स्थान

  मानवी जीवन की संघर्षता में शिक्षक का स्थान

              मानवी जीवन में हर मोड़ पर संघर्ष ही संघर्ष है | संघर्ष के बिना जीवन अधुरा है | ईस संघर्ष के दौरान हमें मार्गदर्शन के रूप में हमारे जिंदगी में दो गुरु महत्वपूर्ण होते है | एक गुरु होता है हमारे माँ-बाप और दूसरा गुरु होता है हमें पढ़ने वाले शिक्षक | दुनिया के कोई भी मैडल हो वह हासिल करने में उसके गुरु की अहम भूमिका होती है यह त्रिकालवादी सत्य है जो हम समय के प्रवाह में भूल जाते है | आजके सभी अधिकारी, राष्ट्रपति, प्रन्ताप्रधन से लेकर कोई भी पदाधिकारी शिक्षक व्द्वारा निर्मित एक प्रतिमा होती है | इसीलिए चाणक्य ने कहा था की “शिक्षक कभी साधारण नहीं होता; प्रलय और विकास दोनों उसके गोद में पलते है |”

            शिक्षक बुरे से बुरे व्यक्ति में से भी एक अच्छा इन्सान बनाने की क्षमता रखता है | गुंडे से लेकर पदाधिकारी और दुनिया का हर शिक्षित यह शिक्षक द्वारा निर्मित मुर्तिया है | इसलिए वो यह सभी के प्रति एक जिम्मेदार व्यक्ति है | मेरे कहने के नुसार शिक्षक यह सबके लिए जिम्मेदार है | इसका मतलब दुनिया के हर प्रकोप के लिए शिक्षक को गुन्हेगार मानकर शिक्षा देनी चाहिए यह नहीं | यह कदापि उचित नहीं है की शिक्षक की प्रतिमा की अवहेलना की जाए | जैसे पानी एक ही है | परंतु वो मिर्च को गया तो वो तिखट हो गई | वो करेला को गया तो वह कडवा हो गया | गन्ने को गया तो उसमे मधुर रस भर दिया | इसमे पानी का दोष नहीं है | दोष है तो उसका गुण और अवगुणों का | उसकी बिजवाई का | इसलिए शिक्षक ने ज्ञान तो सभी को एक जैसा ही दिया | परंतू कोई ने उसका सही इस्तेमाल किया तो कोई ने गलत | इसलिए वो खुद उसके कतृत्व के घडण में जिम्मेदार होता है | शिक्षा का सही मतलब होता है की, स्कूली किताबो में पढाया जाने वाला ज्ञान का अपने व्यवहार में सही इस्तेमाल करने की कला|” किताब हर कोई पढ़ लेता है तो भी हम शिक्षक के पास जाते है , क्योंकि वह पढ़ने से महत्वपूर्ण है उसे समझना | और यह कार्य शिक्षक करते है |

                शिक्षक कभी किसी धर्म या जाती का नहीं होता है | वो कभी एक ही बच्चे को नहीं पढाता है | उसके पास तो कई धर्म. जाती के बच्चे पढ़कर बढे होते है | अपनी जिंदगी में ऊंचाई हासिल करते है | इसलिए शिक्षक सदा ही वन्दनीय है | आदरणीय है | लेकिन यह बात हम समझते नहीं या तो उसे सही समझना नहीं चाहते | मैंने मेरे शिक्षक काल में आज तक ऐसे कई अनुभव देखे है की माँ-बाप अपने बच्चे को कोई टीचर ने पनिशमेंट कर दी तो तुरंत भागकर वह शिक्षक को अपने ही बच्चे के सामने डाटने लग जाते है | तो ईस घटना से उसी बच्चे के बदले शिक्षक की निराशा हो जाती है या फिर वह बच्चा यह समझने लगता है की मैंने कुछ भी किया तो मेरे माँ-बाप है ही संभालने के लिए | लेकिन हम भूल जाते है की यह अपनी हरकत अपने बच्चे की जिंदगी बिघाड भी सकती है | हम यह भी समझना भूल जाते की इसे जिस टीचर ने पनिशमेंट की है वह गलत है या नहीं | इसमें किसी का कोई नुकसान नहीं होता, बस उस बच्चे को छोड़कर | शिक्षक का कोई दुश्मन नहीं या कोई मित्र, धर्म, जाती नहीं होती | गुरु गरु ही होता है | जिसका मूल्य हम अपने जिंदगी में नहीं उतार सकते है | समानता, धर्म जाती भेदभाव न करना, उसका सही मतलब समझाने का कार्य शिक्षक अपने आचरण और पढाई से बच्चे के मन में उतारता है |

              समाज में ऐसी भी मान्यता है की शिक्षक जो पढाता है उअसके लिए वो वेतन भी लेता है | तो उसका क्या एहसान है हम पर ? इसी प्रश्न का उत्तर यह है की दिनिया का कोई भी आदमी चाहे कितना भी आमिर क्यों न हो लकिन कुछ चीजे ऐसी है जो हम कभी नहीं खरीद सकते है | बस उसी चीज में टीचर का समावेश होता है | जैसे की, जब बच्चा अच्छे गुण प्राप्त कर लेता है तब माँ जाकर अपने हात में शक्कर लेकर बच्चे का मुह मीठा करती है | तो बताओ मित्रो दुनिया की कोनसी तकाद है जो ईस प्यार को खरीदने की बोली लगता हो ? जरुर इसका उत्तर आपको नहीं मिलेगा | उसी तरह एक शिक्षक अपने बच्चे को घर छोड़कर दुसरे के बच्चे आगे जाये, पढ़े - लिखे और अपने माँ - बाप का सर ऊँचा करे, अपना नाम ईस दुनिया में रोशन करे इसीलिए अपने जीवन का अमूल्य समय कुर्बान करता है | इसके लिए वो कभी भेदभाव नहीं करता | अपने काम में कभी कसूर नहीं रखता | सारे बच्चे एक्जैसे नहीं होते कुछ सैतानी भी होते है | जो अपने घर में भी संभालना मुश्किल होता है | ऐसे सभी बच्चो को साथ लेकर अपना लक्ष्य की और ले जाता है तो क्या आप ईस टीचेर की किंमत सिर्फ पैसे से लगाना चाहोगे ? जिसने कभी अपना महत्त्व बढ़ाने के लिए जिंदगी में कुछ नहीं किया | जिसने अपना और अपने कुटुंब के सुख त्याग कर एक त्यागी जीवन बिताया | ऐसे सारी बाते जो यहाँ सभी नहीं लिखा जा सकती है वो सभी क़ुरबानी के लिए शिक्षक का / गुरु का अपने जीवन में मोल लगाना उचित नहीं है | अतः शिक्षक इतना साधारण भी नहीं होता की जिसकी तुलना सिर्फ पैसो से की जाए |

            दुनिया की हर तकाद जहाँ ख़त्म होती है वही से कलम अपनी ताकद दिखाना शुरू करती है | और यह कलम चलाना हमें अपने शिक्षक / गुरु सीखता है | इसलिए शिक्षक का महत्त्व हमारे जीवन में अनन्य साधारण होता है | इसीलिए उसका मूल्य हम पैसो से नहीं लगा सकते है | यह बात समझने की कोशिश करे और समाज में जो आज शिक्षक की और देखने का दृष्टिकोण है वो बदलने की चेष्टा करे | क्योंकि जब जब इतिहास में संकट का समय आया है तब एक शिक्षक और वैज्ञानिकोने ही सभी समस्या का हल बताया है जो आजकी दुनिया का अस्तित्व का साक्षीदार है | मेरा कथन किसी की इमेज बढ़ाना या मेरा खुद का मूल्य बढ़ाना नहीं है बल्कि इस दुनिया में जो गुरु का महत्त्व हम भूल गए है उसे जगाना है | हमारे जीवन के मार्गदर्शक सभी गुरु के चरणों में हमारा सैदेव मस्तक झुका ही रहेगा | क्योंकि जिसने खुद उसी जगह पर रहकर हमें कलम उठाने के काबिल किया | जिसने हमारा जीवन बनाने की कोशिश हमेशा की | ईस दुनिया के सभी शिक्षक एवं गुरु को सादर प्रणाम |

         अगर आपको मेरा कथन मन से सही लगता है तो अपने जीवन में छोटा हो या बड़ा सभी गुरु का धन्यवाद करे |

धन्यवाद !

-योगेश जाधव

शिक्षक, लेखक, ब्लॉग कन्टेन राईटर.

टिप्पण्या

Have any doubt ?
तुम्ही माझ्या DNYAN SAGAR -https://www.yogeshjadhave.com या वेबसाईट ला दिलेल्या प्रतिसादाबद्दल धन्यवाद !

Archive

संपर्क फॉर्म

पाठवा